पदार्थ | पदार्थ का भौतिक वर्गीकरण | ठोस | द्रव | गैस | पदार्थ का रासायनिक वर्गीकरण | शुद्ध पदार्थ | मिश्रण | यौगिक और मिश्रण में अंतर
पदार्थ (Matter) :
✓ वह वस्तु जिसमें कुछ द्रव्यमान होता है तथा जो स्थान घेरता है और जिसे अपने ज्ञानेंद्रियों द्वारा अनुभव किया जा सकता है , पदार्थ कहलाता है।
जैसे ; किताब , पानी , वायु आदि
पदार्थ का वर्गीकरण ( Classification of matter ) :
✓ किसी भी पदार्थ का वर्गीकरण उसके भौतिक तथा रासायनिक गुण के आधार पर किया जाता है ...
पदार्थ का भौतिक वर्गीकरण physical classification of matter ) :
भौतिक अवस्था के आधार पर पदार्थ को तीन वर्गो में वर्गीकृत किया गया है - ठोस , द्रव और गैस ।
ठोस ( Solid ) :
✓ पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसमें पदार्थ का आयतन और आकार दोनों निश्चित होता है तो ठोस कहलाता है।
✓ ठोस कठोर ( rigid ) और असंपीड्य (noncompressible)होते हैं , क्योंकि इनके अणुओं के मध्य अंतराणविक स्थान नहीं होता है।
द्रव ( Liquid ) :
✓ पदार्थ की वह भौतिक अवस्था , जिसमें पदार्थ का आयतन तो निश्चित होता है परंतु आकार अनिश्चित होता है , द्रव कहलाता है।
✓ द्रवों में अणुओं के मध्य अंतराण्विक स्थान ठोस के अपेक्षा अधिक होता है।
गैस ( Gas ):
✓ पदार्थ की वह भौतिक अवस्था , जिसमें पदार्थ का आयतन और आकार दोनों अनिश्चित होता है , गैस कहलाता है |
✓ गैसों में अणुओं के मध्य अंतराण्विक स्थान सबसे अधिक होता है।
पदार्थ का रासायनिक वर्गीकरण (chemical classification of matter ) :
✓ रासायनिक संगठन के आधार पर पदार्थ दो प्रकार के होते हैं ....
[ 1 ] शुद्ध पदार्थ
[ 2 ] मिश्रण।
[ 1 ] शुद्ध पदार्थ ( pure matter) :
✓ जिन पदार्थों का संघटन ( composition ) निश्चित और स्थिर होता है , शुद्ध पदार्थ कहलाता है।
जैसे ; सभी तत्व और यौगिक शुद्ध पदार्थ होते हैं।
तत्व ( element ):
✓ केवल समान प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने हुए शुद्ध पदार्थ को, तत्व कहते हैं ।
अथवा
समान परमाणु क्रमांक वाले परमाणु से मिलकर बने हुए शुद्ध पदार्थ को , तत्व कहते हैं।
जैसे ; सोडियम , हाइड्रोजन आदि।
योगिक ( compound ):
✓ विभिन्न प्रकार के परमाणुओं के एक निश्चित अनुपात में रसायनिक संयोग से बने हुए शुद्ध पदार्थ को , यौगिक
कहते हैं।
जैसे ; H2O , CO2 आदि।
✓ यौगिक दो प्रकार के होते हैं...
अकार्बनिक योगिक और कार्बनिक योगिक।
अकार्बनिक योगिक ( inorganic compound ) :
✓ कार्बन के यौगिकों को छोड़कर अन्य सभी तत्वों के यौगिकों को , अकार्बनिक योगिक कहलाते हैं।
जैसे ; लवण , धावन सोडा , जिप्सम आदि।
कार्बनिक योगिक ( organic compound ):
✓ कार्बन के यौगिकों को , कार्बनिक योगिक कहते हैं ।
( नोट - केवल CO2 , CO , CS2 , एवं धातु के कार्बोनेट को छोड़कर )
जैसे ; ग्लूकोज , यूरिया आदि।
[ 2 ] मिश्रण ( mixture ) :
जिन पदार्थों का रासायनिक संघटन निश्चित और स्थिर नहीं होता है , मिश्रण कहलाता है।
जैसे ; पानी और तेल का मिश्रण , धूंवां , बादल , बारूद , रक्त आदि।
मिश्रण दो प्रकार के होते हैं ..
समांगी मिश्रण और विषमांगी मिश्रण।
समांगी मिश्रण ( Homogeneous mixture ) :
✓ वह मिश्रण, जिसका संघटन और गुण पूरे मिश्रण में समान प्रकार का होता है , समांगी मिश्रण कहलाता है।
जैसे ; विलयन ( पानी और चीनी का मिश्रण / पानी और नमक का मिश्रण आदि। )
विषमांगी मिश्रण ( Heterogeneous mixture ) :
✓ वह मिश्रण , जिसका संघटन और गुण पूरे मिश्रण में समान प्रकार का नहीं होता है , विषमांगी मिश्रण कहलाता है।
जैसे ; जल और तेल का मिश्रण / जल और बालू का मिश्रण आदि।
यौगिक और मिश्रण में अंतर (difference between compound and mixture ) :



Comments
Post a Comment