पदार्थ (Matter) : ✓ वह वस्तु जिसमें कुछ द्रव्यमान होता है तथा जो स्थान घेरता है और जिसे अपने ज्ञानेंद्रियों द्वारा अनुभव किया जा सकता है , पदार्थ कहलाता है। जैसे ; किताब , पानी , वायु आदि पदार्थ का वर्गीकरण ( Classification of matter ) : ✓ किसी भी पदार्थ का वर्गीकरण उसके भौतिक तथा रासायनिक गुण के आधार पर किया जाता है ... पदार्थ का भौतिक वर्गीकरण physical classification of matter ) : भौतिक अवस्था के आधार पर पदार्थ को तीन वर्गो में वर्गीकृत किया गया है - ठोस , द्रव और गैस । ठोस ( Solid ) : ✓ पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसमें पदार्थ का आयतन और आकार दोनों निश्चित होता है तो ठोस कहलाता है। ✓ ठोस कठोर ( rigid ) और असंपीड्य (noncompressible)होते हैं , क्योंकि इनके अणुओं के मध्य अंतराणविक स्थान नहीं होता है। द्रव ( Liquid ) : ✓ पदार्थ की वह भौतिक अवस्था , जिसमें पदार्थ का आयतन तो निश्चित होता है परंतु आकार अनिश्चित होता है , द्रव कहलाता है। ✓ द्रवों में अणुओं के मध्य अंतराण्विक स्...
उत्तर : ✓ बेंजलडिहाइड को सांद्र सोडियम हाइड्राक्साइड (NaOH) की उपस्थिति में गर्म करने पर बेन्जिल एल्कोहल तथा सोडियम बेंजोएट प्राप्त होता है। ✓ यह अभिक्रिया “कैनिजारो अभिक्रिया’' कहलाती है , जिसमें एक ही यौगिक का अपचयन तथा ऑक्सीकरण होता है। 2C6H5CHO + NaOH → C6H5CH2OH + C6H5COONa
“ Chemistry ” शब्द की व्युत्पत्ति के “ chemia ” शब्द से हुई है , जिसका अर्थ होता है “ काला रंग” । ✓ प्राचीन काल में रासायन विज्ञान का उदय एक कला के रूप में हुआ था, जिसे “ मिस्र की कला ( The Egyptian Art )” कहा जाता था। ✓ भारतीय प्राचीन इतिहास में रसायन विज्ञान को रस-तंत्र , रस-विद्या , रस-क्रिया अथवा रसायन शास्त्र के रूप में जाना जाता था। ✓ 600 BC पहले आचार्य कणाद (जिनका वास्तविक नाम कश्यप था ) ने परमाण्विक सिद्धांत दिया था ... महर्षि कणाद के अनुसार, १. प्रत्येक पदार्थ छोटी इकाइयों का समूह होता है जिसे परमाणु कहते हैं। २. यह अविभाज्य(Non-divisible), गोलाकार(spherical) तथा मूल अवस्था में गतिशील (dynamic) होते हैं। ३. परमाणु का बोध , मनुष्य की किसी भी ज्ञानेंद्रियों द्वारा नहीं होता है। ✓ आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक " लैवोसियर " को कहा जाता है।
Comments
Post a Comment