रसायन विज्ञान की परिभाषा एवं इसकी शाखाएं
विज्ञान की वह शाखा , जिसके अंतर्गत किसी पदार्थ के संघटन, गुण , संरचना तथा उनमें होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, रसायन विज्ञान कहलाता है।
✓ रसायन विज्ञान का क्षेत्र अधिक विस्तृत होने के कारण इसे अनेक शाखाओं में बांटा गया है ....
जैसे ;
अकार्बनिक रसायन ( Inorganic chemistry ) :
रसायन विज्ञान की वह शाखा , जिसके अंतर्गत कार्बन के यौगिकों को छोड़कर अन्य सभी तत्वों एवं उनके यौगिकों का अध्ययन किया जाता है, अकार्बनिक रसायन कहलाता है।
कार्बनिक रसायन ( Organic chemistry ) :
रसायन विज्ञान की वह शाखा , जिसके अंतर्गत कार्बन के यौगिकों का अध्ययन किया जाता है , कार्बनिक रसायन कहलाता है।
अपवाद ; कार्बन डाइऑक्साइड , कार्बन मोनोऑक्साइड , बाई-कार्बोनेट आदि जैसे कार्बन के यौगिकों को छोड़कर।
भौतिक रसायन ( Physical chemistry ) :
रसायन विज्ञान की शाखा, जिसके अंतर्गत रासायनिक अभिक्रिया के नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है , भौतिक रसायन कहलाता है।
जैव रसायन ( Biochemistry ) :
रसायन विज्ञान की वह शाखा , जिसके अंतर्गत जीवधारियों (पौधे और जंतु ) में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाएं तथा उनसे प्राप्त होने वाले पदार्थों का अध्ययन किया जाता है , जैव रसायन कहलाता है।
विश्लैषिक रसायन ( Analytical chemistry ) :
रसायन विज्ञान की वह शाखा, जिसके अंतर्गत पदार्थों को पहचानने तथा उनकी मात्रा निर्धारित करने की विधियों का अध्ययन किया जाता है , विश्लैषिक रसायन कहलाता है।
Watch on YouTube
Watch on YouTube

Comments
Post a Comment