अमोनिया से नाइट्रिक अम्ल कैसे प्राप्त करेंगे ?
उत्तर :
अमोनिया से नाइट्रिक अम्ल बनने की अभिक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है।
पहला चरण :
अमोनिया , प्लेटिनम धातु जैसे उत्प्रेरक की उपस्थिति में नाइट्रिक ऑक्साइड में ऑक्सीकृत हो जाता है।
4NH3 + O2 → 4NO + 6H2O
दूसरा चरण :
नाइट्रिक ऑक्साइड पुन: नाइट्रोजन डाइऑक्साइड गैस में आक्सीकृत हो जाता है।
4NO + 2O2 → 4NO2 ↑
तीसरा चरण :
नाइट्रोजन डाइऑक्साइड , जल के साथ अभिक्रिया करके नाइट्रिक अम्ल बनाता है ।
3NO2 + H2O → 2HNO3 + NO

Comments
Post a Comment