दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का महत्व




रसायन विज्ञान का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है । विभिन्न क्षेत्रों में इसका महत्त्व निम्नलिखित हैं ....

1. कृषि एवं खाद्य के क्षेत्र में ( In agriculture and food sector ) :

✓ रसायन विज्ञान के कारण ही फसल की पैदावार बढ़ाने वाले विभिन्न रासायनिक उर्वरकोंं जैसे यूरिया,  कैल्शियम फास्फेफेट, अमोनियम फास्फेटयम, सोडियम नाइट्रेट , पोटेशियम नाइट्रेट का उत्पादन हो पाता है।

✓ इसके कारण ही फसलों को कीड़ों और हानिकारक जीवाणुओं से बचाने के लिए प्रभावी कीटनाशकों(पेस्टीसाइड) , कवकनाशको(फंगीसाइड) और कीटनाशकों(इंसेक्टिसाइड) का उपयोग किया जाता है।

✓रसायन विज्ञान का उपयोग खाद्य परिरक्षक (फूड प्रिजर्वेटिव) बनाने में किया जाता है।

2स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में (In health and sanitation ) :

✓ इसका उपयोग विभिन्न  जीवनरक्षक औषधियों (मेडिसिन) को बनाने में किया जाता है।

✓ इसका उपयोग फीनाल जैसे कीटाणुनाशक (डिसइनफेक्टेंट) बनाने में किया जाता है।


3. पर्यावरण संरक्षण में (In saving environment ) :

✓  इसका उपयोग एल.पी.जी. ( लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस ) और सी.एन.जी. (कंप्रेस्डड नेचुरल गैस ) आदि जैसे इंधन बनाने में किया जाता है।

4. औद्योगिक क्षेत्र में ( In industrial sector ) :

✓ रसायन विज्ञान विभिन्न उत्पादों जैसे उर्वरक(फ़र्टिलाइज़र),  क्षार(एल्कली), अम्ल (एसीड), लवण(साल्ट), रंजक(डाई), बहुलक(पॉलीमर), औषधि (मेडिसिन), साबुन(शॉप), अपमार्जक ( डिटर्जेंट) , धात्विक अयस्क(मैटालिक ओर) और विभिन्न कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन का औद्योगिक उत्पादन कर राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


Watch on YouTube

Comments