उत्तर : फेरस सल्फेट की अभिक्रिया , हाइड्रोजन पराक्साइड की उपस्थिति में सल्फ्यूरिक अम्ल से कराने पर फेरिक सल्फेट प्राप्त होता है। FeSO4 + H2SO4 + H2O2 → Fe(SO4)3 + 2H2O
उत्तर : ईटार्ड अभिक्रिया (Etard Reaction ) : टालूईन का ऑक्सीकरण , कार्बन डाइसल्फाइड (CS2) विलायक में तथा क्रोमिल क्लोराइड ( CrO2Cl2) की उपस्थिति में कराने पर पहले चरण में क्रोमियम का काम्प्लेक्स प्राप्त होता है जिसका जल अपघटन कराने पर बेंजलडिहाइड बनता है। इस अभिक्रिया को ईटार्ड अभिक्रिया कहते हैं। C6H5CH3 + CrO2Cl2 + CS2 → C6H5-CH(OCrOHCl2)2 → C6H5CHO
पदार्थ (Matter) : ✓ वह वस्तु जिसमें कुछ द्रव्यमान होता है तथा जो स्थान घेरता है और जिसे अपने ज्ञानेंद्रियों द्वारा अनुभव किया जा सकता है , पदार्थ कहलाता है। जैसे ; किताब , पानी , वायु आदि पदार्थ का वर्गीकरण ( Classification of matter ) : ✓ किसी भी पदार्थ का वर्गीकरण उसके भौतिक तथा रासायनिक गुण के आधार पर किया जाता है ... पदार्थ का भौतिक वर्गीकरण physical classification of matter ) : भौतिक अवस्था के आधार पर पदार्थ को तीन वर्गो में वर्गीकृत किया गया है - ठोस , द्रव और गैस । ठोस ( Solid ) : ✓ पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसमें पदार्थ का आयतन और आकार दोनों निश्चित होता है तो ठोस कहलाता है। ✓ ठोस कठोर ( rigid ) और असंपीड्य (noncompressible)होते हैं , क्योंकि इनके अणुओं के मध्य अंतराणविक स्थान नहीं होता है। द्रव ( Liquid ) : ✓ पदार्थ की वह भौतिक अवस्था , जिसमें पदार्थ का आयतन तो निश्चित होता है परंतु आकार अनिश्चित होता है , द्रव कहलाता है। ✓ द्रवों में अणुओं के मध्य अंतराण्विक स्...
Comments
Post a Comment